नाराज सहायक राजस्व अधिकारियों ने की बैठक, आंदोलन की तैयारी

ग्वालियर: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ 3 सैकड़ा से अधिक सहायक राजस्व अधिकारियों को बाजिब हक नहीं देकर अन्याय किया जा रहा है। इसी पीड़ा को लेकर उन्होंने एक बैठक आयोजित की। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा एक वर्ष से उनके उच्च वेतनमान रोक रखे हैं तथा उनके पद समाप्त कर अन्याय किया जा रहा है।इन मुद्दों को लेकर उनके द्वारा बैठक इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित हुई.

जिसमें कंपनी द्वारा उच्च वेतनमान स्वीकृत न किये जाने, ऊर्जा विभाग द्वारा जारी संगठनात्मक संरचना, सहायक राजस्व अधिकारियों के पद खत्म करने, अतिरिक्त सहायक राजस्व अधिकारी पद पर पदोन्ति और उच्च वेतनमान 3800 ग्रेड पे में नहीं दिये जाने पर कंपनी प्रबंधन उन का नुकसान करने पर आमादा है आदि अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

इन सभी मुद्द्दों को लेकर बिजली कंपनी के कर्मचारी शीघ्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने जायेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से ट्रेड यूनियन नेता नरेंद्र चौधरी, इंजी आशीष रायपुरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्युत अजाक्स फेडरेशन, सुनील सोनवाल, दिनेश कुशवाह, अमित सिंह धाकरे, योगेंद्र मार्को, जितेंद्र पाल, रूपेश रजक, लाल सिंह कुशवाह, विनीत कुमार थापक, दीपक अखंडे आदि शामिल थे।

Next Post

नन्हे अधीश बने मनमोहक कान्हा, आकर्षक श्रृंगार ने सभी का मन मोहा

Sun Aug 17 , 2025
इटारसी। नेहरूगंज निवासी पांडे परिवार के लाड़ले बेटे अधीश पांडे ने जन्माष्टमी पर सभी का दिल जीत लिया। नन्हें अधीश को उनके माता-पिता ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में इस तरह सजाया कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। कान्हा के मनमोहक श्रृंगार में अधीश की छवि इतनी अद्भुत और […]

You May Like