नन्हे अधीश बने मनमोहक कान्हा, आकर्षक श्रृंगार ने सभी का मन मोहा

इटारसी। नेहरूगंज निवासी पांडे परिवार के लाड़ले बेटे अधीश पांडे ने जन्माष्टमी पर सभी का दिल जीत लिया। नन्हें अधीश को उनके माता-पिता ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में इस तरह सजाया कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए।

कान्हा के मनमोहक श्रृंगार में अधीश की छवि इतनी अद्भुत और आकर्षक बनी कि जो भी उसे देखता, उसकी नजरें हटती ही नहीं थीं। बाल कान्हा का श्रृंगार और साज-सज्जा उनकी मां मोनिका पांडे ने बड़े प्रेम और भाव से किया। मुकुट, बांसुरी और पीताम्बर धारण किए अधीश का बाल-रूप श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

श्रृंगार से लेकर उनकी मासूम मुस्कान तक, हर अंदाज में बालकृष्ण की झलक देखने को मिली। परिवार और आस-पड़ोस के लोग नन्हें कान्हा की इस अद्भुत छवि को देखकर अभिभूत हो गए।

Next Post

ग्वालियर पुलिस टीम को डीजीपी ने दिया 50 हजार का इनाम

Sun Aug 17 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस की टीम ने अपने उत्कृष्ट कार्य से विभाग का मान बढ़ाया है। टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की डीजीपी ने प्रशंसा करते हुए 50 हज़ार रुपये का इनाम दिया है। इस उपलब्धि के पीछे ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह का नेतृत्व और मार्गदर्शन अहम माना जा रहा […]

You May Like