बाल अधिकार संरक्षण को लेकर निरीक्षण व बैठक

सतना। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ने मंगलवार को सेवा भारती (मातृछाया) और सरस्वती आवासीय विद्यापीठ उतैली का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने मोबाइल से दूरी, खेलों को महत्व देने और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी साझा की।

सर्किट हाउस में आयोजित अंतरविभागीय बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों के 100 मीटर दायरे में नशा पूरी तरह प्रतिबंधित हो, पाक्सो प्रकरणों में गंभीरता बरती जाए तथा स्कूल बैग का वजन नियमानुसार हो। शाला त्यागी बच्चों का पंजीयन सुनिश्चित करने और गुड टच-बैड टच पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने, छात्रावासों में आगंतुकों की आधार से पहचान व सीसीटीवी अनिवार्य करने और स्कूल बस चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

Next Post

लोहारा छांदा में पिकअप से चार भैंस बरामद

Tue Sep 9 , 2025
सिंगरौली। जियावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोहारा छांदा के पास दबिश देकर पिकअप वाहन (एमपी 66 जेडसी 2280) से चार भैंस बरामद कर वाहन सहित करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की। भैंसों को निर्दयता से रस्सी में बांधकर ले जाया जा रहा था। चालक मौके से […]

You May Like

मनोरंजन