जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी से सिलेंडर, मशीन चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सुशील रजक 40 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह ड्राईवरी करता है।
घर में ताला लगाकर दोस्त के साथ चला गया था। शाम 4 बजे घर वापस आया तो कि किचिन मे रखे 2 गैस सिलेण्डर एवं एक पानी की मशीन गायब थी। पुलिस ने सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज के आधार पर चिराग राजपूत को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिस पर चिराग राजपूत ने अपने साथी सतीष अहिरवार एवं अंश चोैधरी के साथ मिलकर सिलेण्डर एवं मशीन चुराना स्वीकार किया, जिसके बाद सतीश और अंश को दबोचा गया।
