दमोह: जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरठ चौकी के समीप ग्राम बरखेड़ा सिंग में एक युवक को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.आग से बुरी तरह झुलसे युवक को पहले पथरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. युवक का इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरखेड़ा सिंग निवासी 35 वर्षीय हरि सिंह पिता नारायण सिंह जले हुए अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा.
एडिशनल एसपी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश एसपी ऑफिस में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया व कोतवाली टीआई मनीष कुमार, टीआई अमित मिश्रा ने युवक की बात सुनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलते ही जेरठ चौकी प्रभारी गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे हरि सिंह से घटना की जानकारी ले रहे हैं। युवक को किसने और क्यों जलाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। क्षेत्र में घटना के बाद सनसनी फैल गई है।
