मूसलाधार बारिश से बाढ़ की चपेट में आए तीन गांव

मुंगावली: बुधवार और गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से तीन ग्रामों में बारिश कहर बनकर टूटी और बाढ़ आ गई। जिससे लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया, जिसकी वजह से उनके घरों में रखा खाने-पीने का सामन वह गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। इसको जानकारी जैसे ही विधायक बृजेंद्र सिंह को लगी तो वह तीनों ग्रामों में प्रशासन को लेकर पहुंचे और घर-घर जाकर नुकसान को देखा और लोगों से चर्चा की तीन ग्रामों में तकरीबन 250 परिवार ऐसे है जिनका नुकसान होना बताया है जिन ग्रामों में नुकसान हुआ है उनमें अमनधार, बमनखिरिया और रूहाना शामिल है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात में बादल फटने से करीबन एक घंटे जोरदार बारिश हुई जिससे आसपास के नाले उफान पर आ गए और पुलियों पर 5 से 6 फीट तक पानी आ गया जो लोगों के घरों में भर गया, जिससे घरों में रखा गेहूं खाद, बीज, किसानों के पाइप, बकरिया, कच्चे मकान, सहित पक्के मकानों को भी नुकसान हुआ है। साम्रगी के साथ अन्य चीजों का नुकसान हुआ है। वही ग्राम देवरछि में तेज बहाव में एक ट्रेक्टर-ट्राली बह गया तेज बारिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब ग्रामीण सो रहे थे तो उनको घरों में पानी इतना आया कि पलंग तक पानी आ गया।

आनन-फानन में लोगों ने जैसे तैसे बचाव किया। उसे बचाने में लगे गए। वही विधायक श्री यादव सबसे पहले तो अमनचार पहुंचे जहां ग्रामीणों के घरों में जाकर नुकसान को देखा ग्रामीणों ने बताया कि जहा खाने पीने के सामन का नुकसान तो हुआ ही है साथ ही खेती के पाइप तेज बहाव में वह गए है। इसके बाद बम्मन खिरिया पहुंचे जहां लोगों के घरों में 2 से 3 फिट पानी आ गया और गृहस्थी का सामन पूर्ण रूप से खराब हो गया। इसके अलावा रुहाना में भी यही हालत देखने को मिले ग्रामीणों की माने तो उन्होंने अपने जीवन में इतने कम समय में इतना पानी देखा जबकि ग्रामीण सोए हुए है
एक घंटे की बारिश ने पूरे ग्राम को डूबा दिया और लोग परेशान होते रहे।
रात में ही पहुंची तहसीलदारः
बाढ़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही ग्रामीणों ने रात में इसकी जानकारी तहसीलदार सोनम शर्मा को दी गई तो वह तुरंत ही पटवारी को लेकर मौके पर पहुंची। जिसकी तारीफ ग्रामीणों ने विधायक से की गई और कहा कि तहसीलदार रात चार बजे पहुंच गई और हर संभव मदद की गई यह सुनकर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज के समय कई अधिकारी ऐसे है जो रात में अपना फोन बंद रखते है ऐसे में तहसीलदार ने न केवल फोन उठाया बल्कि रात में पहुंचकर लोगों को हर संभव मदद की गई में जब तक पहुंचा तब तक उनका सर्वे हो चुका था।

राशन वितरण के साथ खाने की गई बाद में सबसे ज्यादा नुकसान खाद्य पदाथों को हुआ है जिससे लोगों के लिए खाने तक को कुछ नहीं बचा है। विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने सभी लोगों के खाने की व्यवस्था कराई और सूखा राशन भी भेजा गया है जिससे कोई भी व्यक्ति इस बाढ़ में भूखा न रहे और जल्द ही सर्वे पूरा कराकर मुआवजा राशि का वितरण भी किया जाएगा। वहीं एक छात्र की गीली किताबें देख विधायक ने नई किताबें में। में दिलवाये जाने की बात कहीं।
इनका कहना है

मूसलाधार बारिश से तीन ग्रामों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे और वहां भारी नुकसान हुआ है जिसका निरीक्षण घर-घर जाकर किया गया है। बाढ़ पीड़ित जितने भी लोग है. उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी और जल्द मुआवजा राशि भी दिलवाई जाएगी लोगों के घरों में बाढ़ का पानी भर जाने से घरों में रखे खाद्य पदार्थों के साथ घर में रखा राशन भी खराब हो गया है इस बारे में केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी और उन्हें पूरी जानकारी दी जाएगी।
बृजेंद्र सिंह यादव विधायक मुंगावली।

Next Post

बस स्टैंड परिसर में जमीन से निकले पानी के फव्वारे

Fri Aug 22 , 2025
सांची: लगातार हो रही भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं गुरुवार को हाटबाजार के दिन बसस्टैंड परिसर में अचानक जमीन से पानी के फव्वारे निकलने लगे. यह नजारा देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.गुरुवार को नगर सहित आसपास व दूरदराज […]

You May Like

मनोरंजन