इंडिगो का चाइना सदर्न एयरलाइंस के साथ कोडशेयर करार

नयी दिल्ली, (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो और चाइना सदर्न एयरलाइंस ने आपसी सहयोग और कोडशेयर के लिए मंगलवार को सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

इंडिगो ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस समझौते के तहत चाइना सदर्न एयरलाइंस के ग्राहक इंडिगो की उड़ानों के जरिये भारत के विभिन्न शहरों तक पहुंच सकेंगे। वहीं, इंडिगो के यात्री गुवांग्झो के रास्ते चाइना सदर्न एयरलाइंस के माध्यम से चीन के विभिन्न शहरों में पहुंच सकेंगे। इस समझौते को अभी नियामकीय मंजूरी मिलनी शेष है।

कोडशेयर के जरिये दोनों एयरलाइंस एक-दूसरी की फ्लाइट पर अपने कोड दे सकेंगी। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एलबर्स ने बताया कि एयरलाइंस ने हाल ही में कोलकाता और गुवांग्झो के बीच विमान सेवा की शुरुआत की है। इसके बाद, सोमवार को उसने दिल्ली और गुवांग्झो के बीच उड़ान शुरू की। उन्होंने कहा कि अब इस करार के बाद दोनों एयरलाइंस के संयुक्त ग्राहक उनके लाभ एक साथ ले सकेंगे।चाइना सदर्न एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं सीईओ हैन वेनसैंग ने कहा कि चाइना सदर्न एयरलाइंस भारतीय बाजार की संभावना को काफी महत्व देती है। इंडिगो के साथ सहयोग से हम एक-दूसरे के फायदों का विस्तार कर सकेंगे।

 

 

Next Post

महापौर का मेट्रो अधिकारियों पर फूटा गुस्सा

Wed Nov 12 , 2025
इंदौर: आज महापौर का गुस्सा मेट्रो अधिकारियों पर गुस्सा फूट पड़ा. गुस्से का कारण यह है कि मेट्रो रेल अधिकारियों ने ब्रिज बना लिए, लेकिन सर्विस रोड नहीं बनाई. सर्विस रोड की दुर्दशा पर महापौर ने मेट्रो अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और पूछा कि 20 दिन हो गए बारिश […]

You May Like