मुलताई से अपहृत 6 वर्षीय बालिका महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद

बैतूल। मुलताई क्षेत्र से अपहृत 6 साल की मासूम बच्ची को महाराष्ट्र के तिवसा गांव से बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और हाई अलर्ट जारी किया गया।

फरियादी द्वारा थाना मुलताई में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 7 दिसंबर की शाम बालिका घर के सामने खेल रही थी, तभी गांव का ही आदतन अपराधी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद न मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। संदेह आरोपी अनिल कुशराम पर गया, जो अमरावती जेल से हाल ही में पैरोल पर रिहा हुआ है और हत्या, दुष्कर्म व चोरी सहित गंभीर अपराधों में सजा काट चुका है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

बच्ची को महाराष्ट्र ले जाए जाने की आशंका पर सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी की गई और महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाई गई। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और संभावित मार्गों पर घेराबंदी के आधार पर पुलिस ने तिवसा गांव से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। वह पूरी तरह सुरक्षित है।

आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने और बच्चों को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान करने की अपील की है।

Next Post

मप्र की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान: शिल्पकार बलदेव वाघमारे सम्मानित

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश की पारंपरिक जनजातीय भरेवा शिल्प कला की विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि हाल में भरेवा धातु […]

You May Like