पोलायकलां सीएमओ को कारण बताओ नोटिस 

शाजापुर।सोमवार को विभागीय समन्वय एवं समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग शिकायतों के निराकरण पर ध्यान केन्द्रित करें. शिकायतों का सही निराकरण पोर्टल पर दर्ज नहीं करने पर पोलायकलां सीएमओ को नोटिस देने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए.

बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा, नियम विरुद्ध संचालित यात्री एवं स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को दिए. कलेक्टर ने स्कूली वाहनों पर कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सहयोग करने के लिए भी निर्देशित किया. कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के ग्रामीण क्षेत्रों में नए भवन बनने के कारण रिक्त हुए पुराने भवनों को उपयोगी बनाकर एनआरएलएम की दीदीयों को गतिविधियां करने के लिए प्रदान करने के निर्देश दिए. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को जनपद स्तरीय सचिवों की बैठक लेकर आवास निर्माण की समीक्षा करने के निर्देश दिए. निर्माण कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही निर्माण एजेंसियों से भवन प्राप्त करें. कलेक्टर ने मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को भेजे जाने वाले प्रस्तावों की समीक्षा की. इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं उपयुक्तता की दृष्टि से ग्रामों के संलग्नीकरण का प्रस्ताव बनाएं. इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, सुश्री नेहा गंगारे एवं आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

भोपाल में अवैध दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, 92 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भोपाल में एक गुप्त मेफेड्रोन निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया है. यह भंडाफोड़ एक सुनियोजित और समन्वित ऑपरेशन में हुआ, जिसका कोड नाम “ऑपरेशन क्रिस्टल ब्रेक” था. जानकारी के अनुसार बीते 16 अगस्त को ग्राम-जगदीशपुर (इस्लामनगर) हुजूर भोपाल में अवैध निर्माण सुविधा की तलाशी में […]

You May Like