सारनी पावर प्लांट: सुरक्षा विभाग ने नाकाम की चोरी की कोशिश, दो चोर गिरफ्तार; भागते चोरों की मोटरसाइकिलें जब्त

सारनी। पावर प्लांट में अलग अलग चोरी की घटनाओं में सुरक्षा विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. वहीं दूसरी तरफ प्लांट में चोरी की नियत से घुसे आरोपी वाहनों को छोड़कर भागने पर दोनों बाइक बरामद कर सारनी थाने मे दिया है. पावर प्लांट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एस के राघव ने बताया कि पावर प्लांट के अलग अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओ को नाकाम किया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा विभाग ने दो आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है. वहीं दूसरी तरफ चोरी की नियत से घुसे चोरो की जानकारी मिलते ही सुरक्षा विभाग ने पीछा किया चोरो ने मौके का फायदा उठाकर बाइक छोड़ कर भाग गये है. श्री राघव ने कहा कि दोनों बाइक बरामद करने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया है.

सुरक्षा अधिकारी श्री राघव ने कहा कि सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट मे पुरानी इकाईयों का डिसमेंटल एवं 660 मेगावाट कि नई इकाई के निर्माण कार्य की वजह से पावर प्लांट से बाहर आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है.श्री राघव ने कहा कि पावर प्लांट की सुरक्षा चाक चौबंद होने की वजह से चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगा है. पावर प्लांट के गेट एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाये गये है जिसकी वजह से चोरी की घटनाओ मे बेहद कमी आई है.समूचे मामले की जानकारी मुख्य अभियंता से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारी की दी जाती है.

Next Post

नौतपा के पहले दिन ही सौसर में पारा 43 डिग्री के पार, तेज धूप से जनजीवन बेहाल

Mon May 25 , 2026
सौसर। सूर्य की तेज तपन और झुलसाने वाली गर्मी के विशेष नक्षत्र ‘नौतपा’ के पहले ही दिन रविवार को सौसर क्षेत्र में भीषण गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाए। सुबह से ही आसमान से बरसती आग और गर्म थपेड़ों के कारण लोग बेहाल नजर आए। दोपहर होते-होते क्षेत्र का पारा […]

You May Like