मनरेगा बचाओ संग्राम: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी शामिल हुईं

दतिया: दतिया जिले की पंचायत सिरौल में महिला कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डी जाटव ने किया। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने महिला एवं पुरुष मनरेगा श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर करने के लिए नीतिगत बदलाव कर रही है.

जिससे श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इन प्रयासों के खिलाफ मनरेगा बचाओ आंदोलन को और मजबूत करने तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और यह स्थिति चिंताजनक है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डी जाटव ने कहा कि वर्तमान सरकार में माताएं-बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं आए दिन अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर भी सरकार को घेरा।कार्यक्रम में अंबिका शर्मा, नरेंद्र गुर्जर, रचना शेर सिंह, जामिंत्री दादोरिया, रमा सिंह, बी.के. नामदेव, राम प्रकाश शर्मा, सुरेश झा, रामू शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, रेखा अहिरवार, हंसमुखी राजपूत, मंजू प्रजापति मौजूद रहीं।

Next Post

धर्मेंद्र के पद्म विभूषण मिलने से गौरवान्वित हूं: हेमा मालिनी

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने अभिनेता धर्मेंद्र भारतीय फिल्म उद्योग में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर वह बहुत गौरवान्वित हैं। सुश्री हेमा मालिनी ने कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी […]

You May Like