मऊगंज हिंसा में शहीद हुए जवान के कारण पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त

भोपाल, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में सोमवार को आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह मऊगंज हिंसा में शहीद हुए जवान के कारण निरस्त कर दिया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से सात मार्च को जारी आदेश के अंतर्गत 17 मार्च सोमवार को शाम पांच बजे यहां के लाल परेड ग्राउण्ड कबड्डी मैदान में ‘होली मिलन समारोह’ आयोजित किया गया था, जिसे कल मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुयी हिंसा में एक एएसआई के शहीद हो जाने के चलते निरस्त कर दिया गया है।

 

Next Post

यादव ने प्रदेशवासियों से की टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील

Sun Mar 16 , 2025
भोपाल, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य का आधार है। टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाता है। डॉ यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने […]

You May Like