राशिफल-पंचांग : 22 अप्रैल 2025

पंचांग 22 अप्रैल 2025:-

रा.मि. 02 संवत् 2082 वैशाख कृष्ण नवमीं भौमवासरे दिन 12/49, श्रवण नक्षत्रे दिन 7/53, शुभ योगे शाम 4/54, गर करणे सू.उ. 5/37 सू.अ. 6/23, चन्द्रचार मकर रात 7/39 से कुम्भ, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 22 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में विशेष परिश्रम करना होगा.वरिष्ठ अधिकारियों से सामंजस्य रहेगा.

आर्थिक लाभ होगा. व्यर्थ वाद विवाद होगा. मित्र के कारण कार्यो में बाधाओं का सामना करना पडेगा. वर्ष के मध्य में पारिवारिक परेशानी में वृ़ि़़़़़द्व होगी. मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें. स्वजनों से मतभेद होगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वर्ष के अन्त में शासन से लाभ होगा. व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा. चिन्ता रहेगी. कर्क राशि केव्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा. शिक्षा में सफलता मिलेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियो को वृद्धि होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. सचेत रहें. धनु और मीनराशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण कार्य में व्यवधान आयेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शालीनता बनाये रखना हितकर रहेगा.

——————————————————–

आज का भविष्य- मंगलवार 22 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, गौरवर्ण का लंबे कद का दुबला पतला एवं बुद्धिमान और जिद्दी-मनमौजी होगा, किसी की नहीं सुनेगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, इंजीनियरिंग में तरक्की करेगा, माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————–

मेष- रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी.

वृषभ- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण कर्ज हो सकता है, अतिथि आगमन होगा, इष्ट मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से कुछ कार्यो में सफलता मिलेगी.

मिथुन- विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकला बना लेंगे, संतान सम्बन्धी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, नवीन कार्यो के प्रति मन का झुकाव रहेगा.

कर्क- प्रापर्टी सम्बन्धी मामले सुलझने की उम्मीद है, अधिनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारों को प्रयास करने पर रोजगार मिलेगा.

सिंह- कारोबारी विस्तार की संभावना, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कुटुम्बियों का सहयोग प्राप्त होगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी.

कन्या- सामाजिक कार्यो में शामिल होकर मन को खुशी मिलेगी, भावनात्मक सम्बन्ध बढ़ेंगे, अधिक वाकपटुता से काम बिगड़ सकता है, वार्तालाप संयमित रखें.

तुला- कार्यक्षेत्र में सहयोग लाभदायी रहेगा, यात्रा मे उठाईगीरों से सावधान रहें, दूर गये मित्र के सम्बन्ध में समाचार प्राप्त हो सकता है.

वृश्चिक- अधिकारियों का मेलजोल लाभदायक रहेगा, इच्छित कार्यो की रूपरेखा बनेगी, सफलता प्राप्त होगी, मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा.

धनु- मन की बात मित्रों से कह दें, तनाव कम होगा, पारिवारिक यात्रा हो सकती है, नौकरी में व्यस्तता रहेगी, तनाव की स्थिति से बचें.

मकर- नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था कर लेंगे, मानसिक प्रसन्नता होगी, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, परेशनियों का निवारण होगा.

कुम्भ- घरेलू आयोजन में भाग लेंगे, मातृपक्ष से विशिष्टजनों का समाचार मिलेगा, मतभेदों से बचने का प्रयास करें, मार्गदर्शन मिलेगा.

मीन- मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण समाचारों की योजना बनेगी, जरूरी विचार विमर्श होगा.

——————————————————–

व्यापार-भविष्य:

वैशाख कृष्ण नवमीं को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से गुड़-खांड, शक्कर, नारियल, छुहारा, बादाम, कुम्भ के भाव में तेजी होगी, अलसी, अरंडी, सींगदाना, में नरमी रहेगी, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन, में समता रहेगी, भाग्यांक 3787 है.

——————————————————–

Next Post

सभी पक्ष अदालत पर भरोसा रखें

Tue Apr 22 , 2025
देश की सर्वोच्च अदालत ने वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के कुछ प्रावधानों पर ‘अंतरिम आदेश’ जारी किया है, लेकिन कानून पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई है.‘अंतरिम आदेश’ भी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के जरिए, केंद्र सरकार की ‘अंडरटेकिंग’ के बाद ही, जारी किया गया है. प्राप्त संकेतों से ऐसा […]

You May Like