सूरज नगर तिराहे पर 9 दुकाने ध्वस्त, बीते कई सालों से चला रहे थे अवैध दुकानें

भोपाल। जिला प्रशासन ने सूरज नगर तिराहे, भदभदा के पास कैचमेंट क्षेत्र से दूध डेयरी वालों की झुग्गियों सहित सरकारी जमीन पर बनी 9 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। दरअसल, सूरज नगर तिराहे के पास सरकारी जमीन पर दूध डेयरी वालों ने पिछले कई वर्षों से झुग्गियाँ बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। इन झुग्गियों में रहने वाले लोग आसपास के इलाकों में दूध बेचते थे। इसके अलावा, सरकारी जमीन पर 9 दुकानें भी बना ली गई थीं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सामान बेचे जाते थे।जिला प्रशासन ने कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि यह क्षेत्र शहर के जल स्रोतों के लिए महत्वपूर्ण है। अतिक्रमण के कारण जल स्रोतों में प्रदूषण फैल रहा था, जिससे शहर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

इस दौरान 4 ट्रक मलबा और अन्य प्रकार की अतिक्रमण सामग्री ज़ब्त की गई, जिसके साथ ही सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई की यदि भविष्य में इस प्रकार के अतिक्रमण की घटना होती है, उन पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी

शैलेन्द्र भदौरिया,अतिक्रमण अधिकारी

Next Post

ऑनलाइन पंजीयन कराओ, लाइन में लग कर समय बर्बाद न करो  

Mon Mar 24 , 2025
भोपाल। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने हाल ही में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। अस्पताल परिसर में बोर्ड लगाकर मरीजों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने और लाइन में खड़े होकर समय बर्बाद न करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, यह […]

You May Like