शहडोल, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में दो हाथियों ने घरों में तोड़फोड़ करके साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सरई पुलिस चौकी के गाँव कातुर दोना में दो हाथियों ने चार लोगों के घरों में तोड़फोड़ करके साथ की फसल को कल रात नुकसान पहुँचाया। वन विभाग सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ से अनूपपुर जिले में घूम रहे इन हाथियों के सम्भावित मार्ग के गांवों को खाली कराने से जनहानि नहीं हुई, किन्तु किसानों का नुकसान हुआ है, जिनका मुआवज़ा दिलाया जा रहा है।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार हाथियों को छत्तीसगढ़ की सीमा की तरफ़ खदेड़ा जा रहा है।
Next Post
अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे 62 गौवंश के साथ तीन गिरफ्तार
Tue Jan 21 , 2025
खरगोन, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे 62 गौवंश के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि एक सूचना पर रविवार को खलटाका पुलिस चौकी के सामने […]

You May Like
-
5 months ago
साहित्य सामाजिक परिवर्तन का आधार
