भोपाल। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर से भोपाल और भोपाल से बिलासपुर एक्सप्रेस का स्थायी रूप से नौरोजाबाद और रूपोंद स्टेशनों पर ठहराव शुरू किया है। यह सुविधा 30 जुलाई से प्रभावी हुई है। अब यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए मुख्य स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा। ट्रेन 18236 नौरोजाबाद पर 02:53 बजे, रूपोंद पर 03:41 बजे रुकेगी, वहीं 18235 रूपोंद पर 20:32 बजे और नौरोजाबाद पर 21:35 बजे रुकेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।
बिलासपुर से भोपाल एक्सप्रेस का दो स्टेशनों नौरोजाबाद और रूपोंद पर रहेगा स्थायी ठहराव
