भोपाल। राजधानी में बिजली स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में लालघाटी चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जनता परेशान है। मोनू सक्सेना और शैलेंद्र रैना ने इसे जनता की लूट बताया और कहा कि जब तक मीटर हटाए नहीं जाते व दरें कम नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर बिलों की जांच, फर्जी रीडिंग रोकने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की।
स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, बिलों की जांच व दरों में कटौती हो
