नवजात की जिंदगी बचाने छुट्टी में खुला स्वास्थ्य कार्यालय

जबलपुर: स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने गुरु नानक जी की जयंती पर सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जन्म से ही हृदय रोग से पीडि़त दो दिन की नवजात बच्ची के जीवन को बचाने जिला अस्पताल परिसर में संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यालय बुधवार को छुट्टी के दिन भी खोला गया और केवल एक घंटे के भीतर सभी दस्तावेज तैयार कर मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से उपचार की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

बच्ची को गुरुवार को राज्य शासन द्वारा संचालित पीएम श्री एयर एंबुलेंस से हृदय की सर्जरी के लिये नारायणा हृदयालय मुम्बई भेजा जायेगा। तब तक के लिये बच्ची को रसल चौक स्थित निजी अस्पताल में ही एनआईसीयू वार्ड में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के अनुसार बच्ची को एयरलिफ्ट करने पीएम श्री एयर एंबुलेंस गुरुवार को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट आयेगी।
बच्ची के दिल में छेद
सिहोरा निवासी सतेंद्र दहिया की पत्नी शशि दहिया ने कल मंगलवार को जबलपुर स्थित निजी अस्पताल जबलपुर हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से बच्चा स्वस्थ्य है, जबकि मेडिकल जाँच में बच्ची के दिल में छेद पाये जाने पर चिकित्सकों ने तत्काल उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए मुंबई के नारायणा हृदयालय भेजने की सलाह दी थी।
सुबह कार्यालय खोलकर आवश्यक कार्यवाही की पूरी
बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने छुट्टी के दिन भी सुबह लगभग 11.30 बजे कार्यालय खोलकर सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की। पूरा कार्य क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Next Post

सेंट जोसेफ सेमीनरी में धर्मांतरण की जांच में सभी बच्चे और उनके माता पिता ईसाई पाए गए

Thu Nov 6 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर शहर मे बड़ागांव स्थित बिशप हाउस पर आदिवासी बच्चों के धर्मांतरण की खबर से भोपाल तक हल्ला मच गया। इंटेलिजेंस के कान खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मांतरण की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन की तीन सदस्यीय जाँच कमेटी ने पड़ताल की। जाँच […]

You May Like