मंदिर की दान पेटी ले गया बदमाश

शुजालपुर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में स्थित पोस्ट ऑफि स परिसर के नीमेश्वर महादेव मंदिर में देर रात अज्ञात बदमाश द्वारा ताला तोडक़र दान पेटी चोरी करने की घटना ने लोगों की आस्था को झकझोर दिया. भगवान के घर में हुई इस वारदात से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, रात करीब 3 बजे एक बदमाश काले रंग की शर्ट पैंट पहनकर मंदिर पहुंचा. उसने मंदिर के दरवाजे की कुंदी तोडक़र अंदर प्रवेश किया और वहां रखी दान पेटी को निकाल लिया. इतना ही नहीं, उसने मंदिर परिसर से त्रिशूल भी हटाया और दान पेटी को पीछे ले जाकर तोडऩे का प्रयास किया. इसी दौरान पास में रहने वाले एक परिवार के सदस्य की नींद खुल गई, उन्होंने बदमाश से पूछताछ की तो वह बहाना बनाकर दान पेटी लेकर मौके से फ रार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश के हाथ में पीले रंग की थैली थी, जिसमें वह दान पेटी ले गया. पोस्ट ऑफि स के सामने रहने वाले एक दुकानदार ने भी संदिग्ध को देखा था. पूछने पर उसने खुद को दर्शनार्थी बताया और वहां से निकल गया. इस घटनाक्रम से यह साफ है कि बदमाश पूरी योजना के साथ आया था. बताया जा रहा है कि मंदिर की दान पेटी करीब एक वर्ष से नहीं खोली गई थी, जिसमें हजारों रुपए होने की संभावना है.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

शहर में मंदिरों में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई देवालयों में दान पेटियां चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर स्थित मंदिर में इस तरह की घटना से लोगों में भारी नाराजगी है.

Next Post

दिल्ली में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर, किसी प्रकार की कमी नहीं: रेखा

Sat Apr 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को आश्वस्त करते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी या किसी भी अन्य ईंधन की कोई कमी नहीं है और यहां घरेलू तथा वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर, पर्याप्त और नियंत्रण में है। […]

You May Like

मनोरंजन