इंद्रपुरी में चेन स्नेचिंग-मोबाइल लूट करने वाले दो बदमाश जनता के हत्थे चढ़े, पुलिस को सौंपा

भोपाल। इंद्रपुरी इलाके में चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूट की घटनाएँ करने वाले दो लुटेरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इलाके के लोग लूट की घटनाओं से लगातार परेशान थे, लेकिन लुटेरे पिपलानी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे.

रविवार को दो बदमाश लूट करते हुए लोगों के हत्थे चढ़ गए. मौजूदा लोगों ने बदमाशों की पिटाई करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन और प्राण प्रतिष्ठा के प्रचार में जुटे हमारे जागरूक लोग जब बैठक में चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान दो संदिग्धों को लोगों के बीच मोबाइल चोरी करते हुए देखा गया. लोगों ने बिना देरी किए बदमाशों को तुरंत ही रंगे हाथों पकड़ लिया.

Next Post

देश भर से आएंगे सत्संग में लाखों साधक

Sun Jan 18 , 2026
करनवास/ब्यावरा। पचोर रोड पर ग्राम दूधी के यहां स्थित श्री राधा स्वामी सत्संग आश्रम में 20 और 21 जनवरी को प्रमुख स्वामी जी के सत्संग का भव्य आयोजन होगा. सत्संग के आयोजन में देश भर से लाखों की संख्या में साधक शामिल होंगे. साधकों के आने का क्रम शुरु हो […]

You May Like