सुबह भीषण गर्मी, दोपहर को आंधी के साथ बारिश

नलखेड़ा। सोमवार को दिनभर उमस भरी तेज गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया. इसके बाद दोपहर 3 बजे मौसम में फिर से बदलवा हुआ और कई जगह पर बारिश, तो कहीं बूंदाबादी के बीच कहीं आंधी-तूफान का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा. शाम को मौसम में ठंडक आई, तो लोगों का गर्मी से राहत मिली. मानसून आने में एक माह का समय बाकी है और प्री-मानसून की गतिविधियां लंबे समय से जिले में अधिक हो रही है, तो ज्येष्ठ की गर्मी भी प्रचंड है. ऐसे में बारिश, गर्मी और ठंडक सभी मौसम एक साथ चल रहे हैं.

Next Post

ग्रामीणों ने तालाब में जाल डालकर पकड़ा मगरमच्छ

Mon May 19 , 2025
जबेरा/दमोह.सागौनी वन परिक्षेत्र के लरगुवा गांव के तालाब में ग्रामीणों ने रविवार को मछली पकड़ने वाला जाल डालकर एक मगरमच्छ को पकड़ा है.बताया जा रहा है कि पिछले मार्च माह से तालाब में मगरमच्छ दिखाई दे रहा था,जिससे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल था.क्योंकि तालाब के किनारे से ही रहवासी […]

You May Like