बीजापुर में एक ग्रामीण की हत्या, दूसरा आईईडी विस्फोट में घायल

जगदलपुर 02 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार की रात नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी जबकि जबकि नक्सलियों के बिछाये शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया।

नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या की है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उसूर थाने के पेरमपल्ली गांव की है। यहां नक्सलियों ने कवासी हूंगा नाम के ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। नक्सली मंगलवार देर रात गांव पहुंचे और कवासी हूंगा को घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार से उस पर वार किया। इस हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है। इस वारदात की जानकारी उसूर पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

वहीं आईईडी विस्फोट में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग विस्फोट से कल शाम एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण को जगदलपुर मेडिकल काॅलेज में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोटलागुड़ा का निवासी विशाल गोट (32) जंगल की ओर वनोपज संग्रह के लिए गया हुआ था। नक्सली द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण का इलाज जारी है।

 

Next Post

क्वाड देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की

Wed Jul 2 , 2025
वाशिंगटन/नई दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) क्वाड देशों-भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और इस घटना में शामिल आतंकवादियों और उन्हें आर्थिक तौर पर मदद करने वाले संगठनों एवं उनसे जुड़े लोगों को तत्काल के न्याय के दायरे […]

You May Like