गृह मंत्रालय ने राज्यों से लोगों को जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा

नई दिल्ली 05 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने राज्यों से लोगों को हमले की स्थिति में बचाव की तैयारियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने राज्यों से यह मॉक ड्रिल परसों यानी सात मई को करने को कहा है।

मॉक ड्रिल में लोगों को विशेष रूप से हवाई हमले से अपना और अन्य लोगों का बचाव करने की जानकारी देने के साथ अभ्यास कराया जाएगा। लोगों को हमले के समय सायरन बजने और ब्लैक आउट के बारे में बताया जाएगा।इसके साथ साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और अन्य अभ्यास भी किय जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की जघन्य हत्या कर दी थी। भारत ने कहा है कि इस हमले के दोषी आतंकवादियों और उनकी सहायता तथा समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे

Mon May 5 , 2025
नीमच। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के मनासा और जावद क्षेत्र में ओले भी गिरे। जाट गांव में भी ओले गिरे। बारिश से मौसम में […]

You May Like