तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे

नीमच। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के मनासा और जावद क्षेत्र में ओले भी गिरे। जाट गांव में भी ओले गिरे। बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई। आंधी के कारण शहर के कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। कुछ जगहों पर पेड़ों की बड़ी शाखाएं टूटकर सडक़ पर गिर गईं। अचानक बदले मौसम से लोग घबरा गए। रास्ते से गुजरते लोग जहां-तहां ओलों से बचने के लिए रुक गए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले दो दिनों तक चक्रवातीय सिस्टम का असर रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तर प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु तक बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है। इस कारण से तेज हवा-आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरना शुरू हो गए। करीब आधा घंटे में ही हवा, आंधी तेज और चक्रवात का रूप ले लिया। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Next Post

बंगलादेशी हिंदू भिक्षु चिन्मय दास जेल में ही रहेंगे, एक अन्य मामले में दिखाई गिरफ्तारी

Mon May 5 , 2025
ढाका 05 मई (वार्ता) बंगलादेश की चटगांव अदालत ने इस्कॉन पुजारी चिन्मय दास एक अन्य मामले में गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। पिछले साल चिन्मय की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान अदालत परिसर में एक वकील की हत्या के मामले में उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। […]

You May Like