जयपुर, 12 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सुबह की सैर के दौरान बच्चों, महिलाओं सहित आमजन से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर लोकभवन रोड़ पर टहलते समय वहां घूम रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाया और महिला और अन्य लोगों से हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने वहां घूम रहे लोगों के हालचाल पूछे और इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर खुश लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
