कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का आरोप, ‘बिहार में 60 हजार करोड़ का हुआ है घोटाला’

पटना, 07 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बड़ा आरोप लगाते हुये कहा है कि पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़ा 60,000 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर किया है।

कांग्रेस महासचिव श्री वेणुगोपाल ने अपने पोस्ट में साझा किया है कि, ‘श्री आरके सिंह वर्ष 2017 से 2024 तक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री रहे हैं। अब वे खुलासा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने बिहार में अडानी को ‘रेड कारपेट ट्रीटमेंट’ दिया है। बिहार को छह रुपये प्रति यूनिट की मह्नागी डर पर बिजली खरीदने का प्रस्ताव इसी भ्रष्टाचार का हिस्सा है। यह गरीब और माध्यम वर्ग की जेब से धन निकालकर प्रधानमंत्री मोदी के पूंजीपति मित्रों की तिजोरी भरने की साजिश है।‘

उन्होंने कहा है कि देश की जनता अब राजग सरकार के खिलाफ खड़ी हो रही है क्योंकि ‘पूरा सिस्टम प्रधानमंत्री कार्यालय से रिमोट कंट्रोल के सहारे चल रहा है, जो अडानी जैसे उद्योगपतियों के लिये लूट का मशीन बन चुका है।‘

श्री वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि इस कथित घोटाले की पूरी जांच कराई जायेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जायेगा।

बिहार के राजनीतिक हलकों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि श्री सिंह खुद बिहार से सांसद रहे हैं और लंबे समय तक ऊर्जा मंत्रालय का नेतृत्व कर चुके हैं।

Next Post

चंदननगर में फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र में ताप्ती परिसर स्थित फ्लैट से अज्ञात चोर ने करीब 20,000 रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है. राखी श्रीवास्तव अपने फ्लैट नंबर 405 पर रात 11 बजे घर लौटीं तो पाया कि फ्लैट का […]

You May Like