आलमपुर में छाया मौसम का पहला घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य

आलमपुर: भिण्ड जिले के आलमपुर में आज रविवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। इसके कारण क्षेत्र में सर्दी तेजी से बढ़ी और दृश्यता काफी कम हो गई। यह कोहरा सुबह पांच बजे से शुरू होकर नौ बजे के बाद तक बना रहा। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए।

आलमपुर में सर्दी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। तेज सर्दी और कोहरे से बचाव के लिए लोग अलाव जलाते दिखे। ठंड के कारण लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया, जिससे बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम है।

Next Post

ऑटोपार्टस की दुकानों पर छापामार कार्यवाही में 61 मोडिफाइड सायलेंसर जप्त

Sun Dec 14 , 2025
ग्वालियर: शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर रखने एवं बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर विशेष कार्यवाही की जा रही है। एएसपी अनु बेनीवाल को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ ऑटो पार्टस के दुकानदार मॉडिफाइड साइलेंसर बेच रहे हैं। उक्त सूचना पर यातायात पुलिस की एक टीम थाना यातायात […]

You May Like