गणेश विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, 3 युवकों की मौत

 

धार। बदनावर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डोलची रोड स्थित पोखर में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे में पवन उर्फ कान्हा, राहुल और निहाल की मौत हो गई। तीनों युवक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

बताया गया कि तीनों युवक अन्य दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पोखर पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुरेश नागर भी सिविल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Next Post

महिलाओं की सुरक्षा पर कुब्रा सैत ने उठाया सवाल

Sat Sep 26 , 2026
मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सवाल उठाया है कि महिलाओं को सुरक्षित रहने के तरीके सिखाने के बजाय पुरुषों को किसी को असुरक्षित न बनाने की सीख क्यों नहीं दी जाती।कुब्रा ने वीडियो में कहा, […]

You May Like