4.06 लाख की एमडी और डोडाचूरा जब्त, 60 वर्षीय महिला गिरफ्तार

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने मालीपुरा बायपास तिराहे पर कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) और 3 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 4 लाख 6 हजार 200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक 60 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम भैसोदा के मालीपुरा बायपास तिराहे पर कार्रवाई की गई। यहां कमलाबाई पति मेहताब सिंह राजपूत (60), निवासी सुवासरा के कब्जे से पारदर्शी थैली में रखा 200 ग्राम एमडी, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है, बरामद किया गया। इसके अलावा विमल के थैले में प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखा 3 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22, 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। मामले में कैलाशी बाई उर्फ कैलीबाई पति प्रभुलाल मैहर, निवासी सुवासरा को फरार बताया गया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला और टीम ने की।

Next Post

अबू धाबी नाइट राइडर्स 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ अभियान की करेगा शुरुआत

Wed Oct 7 , 2026
दुबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) पांचवें सीजन का कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ डीपी वर्ल्ड आईएल टी-20 सीजन 5 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ एडीकेआर का […]

You May Like