सतना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं वैश्य शिरोमणि हेमंत खंडेलवाल के सतना आगमन पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला इकाई सतना द्वारा सेमरिया चौक स्थित होटल उमा रेजिडेंसी में आयोजित व्यापारी मिलन समारोह में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने हेमंत खंडेलवाल का अजगर माला, शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। संगठन के मार्गदर्शक कमलेश पटेल बृजेश खंडेलवाल संरक्षक अनिल अग्रहरि शिवा,अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग प्रभारी हरिओम गुप्ता, सौभाग्य केसरी, जिला प्रभारी कमलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ‘टिंकू’, महामंत्री राजेश केसरवानी, जिला संगठन मंत्री रोहित अग्रवाल लोहा, उपाध्यक्ष रज्जू केसरवानी, विनोद जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्यजन एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वैश्य बंधुओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में समाज एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
