लोकायुक्त ने रिश्वत लेते एक साथ पकड़े दो पटवारी

*नामांतरण के एवज में ले रहे थे 23 हजार की घूस*

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये दो पटवारियों को 23 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी रिश्वत नामांतरण करने के एवज में ले रहा था। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई चल जारी थी।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने चीरवाहा तहसील पिछोर जिला शिवपुरी के पटवारी दिग्विजय पुत्र रमेश सिंह परिहार और हल्का घुघरी तहसील पिछोर जिला शिवपुरी के पटवारी प्रहलाद पुत्र देव बैग्स वर्मा को 23 हजार की घूस लेते पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पटवारियों ने ग्राम चीरवाहा निवासी शंकर पुत्र नाहर सिंह लोधी से उसकी पत्नी, भाई के नाम से क्रय की गई जमीन का नामांतरण एवं वसीयत के आधार पर नामांतरण कराने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। मोलभाव के बाद 23 हजार रूपये में बात तय हो गई। गुरूवार को जैसे ही शंकर ने रिश्वत की राशि 23 हजार रूपये पटवारी दिग्विजय परिहार एवं प्रहलाद वर्मा को दिये तो पहले से एलर्ट लोकायुक्त पुलिस ने दोनों पटवारियों को रंगे हाथों पकड़ा लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में डीएसपी विनोद सिंह कुशवाहा, इंस्पेक्टर बृजमोहन नरवरिया, इंस्पेक्टर बलराम की भूमिका रही।

Next Post

सांठगांठ से दुकानदार शासन को लगा रहे चूना

Thu Feb 20 , 2025
फर्जी बीपीएल धारकों के नाम पर प्रतिवर्ष 4 करोड़ का चूना, एसडीएम ने राशन विक्रेता से 22 लाख से अधिक राशि वसुलने के दिए आदेश   सेंधवा, (रमन बोरखड़े)। शहर में हजारों की संख्या में फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों की आड़ में जिम्मेदारों की मिलीभगत से दुकानदार शासन को प्रतिवर्ष […]

You May Like