बिजलौन में जल संकट: लाखों की योजनाओं के बाद भी ग्रामीण प्यासे

सीहोर। बारिश के मौसम में भी सीहोर जिले के ग्राम बिजलौन के ग्रामीण पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं. गांव की डीपी कई दिनों से जली पड़ी है, जिससे नलजल योजना ठप है. ग्रामीण दूर खेतों और ट्यूबवेलों से पानी ढो रहे हैं. वहीं सरपंच के घर के सामने बोरवेल, चबूतरा और टीन शेड जैसी लाखों की योजनाएं उतरी हैं, लेकिन बाकी वार्ड उपेक्षित हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य केवल सरपंच और वार्ड क्रमांक 9 तक सीमित हैं.

गांव में 85 हजार लीटर क्षमता की बड़ी टंकी और चार छोटी टंकियां होते हुए भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही. 160 नल कनेक्शन वाले गांव में आधे ग्रामीण जलकर नहीं भरते, जिससे पूरे गांव की सप्लाई रोक दी जाती है. ग्रामीणों का आरोप है कि उपसरपंच का भाई जलकर वसूल कर अपने नाम से बिल चढ़ा देता है. पंचायत सचिव ने स्वीकार किया कि मोटर से अवैध खींचाई के कारण कई मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंच पाता.अव्यवस्थाओं से गांव में आक्रोश गहराता जा रहा है.

 

Next Post

विदिशा रेलवे स्टेशन: अव्यवस्था पर NHRC ने रेलवे से मांगी रिपोर्ट

Sat Oct 4 , 2025
विदिशा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही दिक्कतों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई की है। प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 और 3 पर अपर्याप्त शेड, खराब शौचालय व्यवस्था, पेयजल की कमी और ‘राज्यारानी एक्सप्रेस’ में भीड़भाड़ की शिकायतों पर आयोग ने महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर को जांच कर […]

You May Like