एसपी ने जनरल परेड का किया निरीक्षण

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई। जनरल परेड के बाद एसपी द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियांे को पुरूस्कृत किया गया। इसके बाद प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया। परेड पश्चात पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ क्वाटरगार्ड में क्वाटर गार्ड कमांडर सूबेदार अश्वनी पटेल एवं कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गयी।

Next Post

बिरला ने कोटा और न्यू कोटा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की

Fri Oct 24 , 2025
कोटा, 24 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को राजस्थान मे कोटा में आयोजित बैठक में संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी से जुड़ी रेल विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोटा रेलवे स्टेशन एवं न्यू कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में […]

You May Like