कोई भी राष्ट्रहित से बड़ा नहीं हो सकता : उप राष्ट्रपति

*छात्रों से कहा – राष्ट्रवाद सर्वप्रिय और भारतीयता हमारी पहचान*

ग्वालियर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्रों से कहा है कि

भारतीयता हमारी पहचान है। राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। कोई भी राष्ट्रहित से बड़ा नहीं हो सकता। उप राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि हमें राष्ट्रवाद के प्रति पूरा समर्पण रखना चाहिए।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार शाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्राध्यापक और विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं बड़े मन से आप लोगों से बातचीत करने आया हूं। सबसे बड़ा विषय राजमाता विजयाराजे सिंधिया से जुड़ा है। वे 6 बार सांसद रहें। मुझे लोकसभा में उनके संपर्क में आने का मौका और उनका आशीर्वाद मिला। आज भारत के सामने पहलगाम की चुनौती है। दूसरी ओर राजमाता की प्रेरणा है। उनकी जो प्रेरणा है, राष्ट्रवाद सर्वप्रिय है। हम भारतीय हैं। भारतीयता हमारी पहचान है।

शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि

हर काल खंड पर जब देश में संकट आया हमने किसान को याद किया। राजमाता कृषि विश्वविद्यालय देश में कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उप राष्ट्रपति धनखड़ के साथ प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे।

कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति की डीपत्नी सुदेश धनखड़ भी मंच पर मौजूद रहीं। इसके बाद वे ग्वालियर मेला परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Next Post

बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Sun May 4 , 2025
जबलपुर। मौसम के बदले मिजाज से शनिवार को बारिश और ओले गिरने के बाद रविवार को सुबह से सूर्यदेव तमतमाये रहे। दिनभर सूरज के तेवर उग्र रहे। बिना कूलर, पंखे, एसी के रहना मुश्किल रहा। हालांकि एक बार फिर मौसम की रंगत बदलने की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग […]

You May Like