श्योपुर: श्योपुर जिले के प्रमुख बांधो में शामिल स्टेट टाइम का बना आवदा डैम तेज बारिश के चलते 38 फीट से अधिक भर गया है, बांध की भराव क्षमता लगभग 42 फीट है।जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ विनोद कुमार देवडा द्वारा डैम सेफ्टी की टीम के साथ आवदा बांध का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डैम सेफ्टी के डायरेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह, अधीक्षण यंत्री चंबल एसके वर्मा, अधीक्षण यंत्री राजगढ विकास राजौरिया, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन चैतन्य चौहान आदि अधिकारी उपस्थित थे।
जल संसाधन विभाग के ईएनसी विनोद कुमार देवडा द्वारा आज बांध की मजबूती का तकनीकी आंकलन किया गया। तकनीकी दल द्वारा जांच की गई है, उन्होने बताया कि आवदा बांध के क्रेक काफी पुराने है, जिन से फिलहाल कोई गंभीर स्थिति नही है। उन्होेेने बताया कि बांध की मरम्मत के लिए 13 करोड रूपये का प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसे स्वीकृत करने की प्रक्रिया की जा रही है, आगामी समय में राशि स्वीकृत होने पर बांध की मरम्मत का कार्य कराया जायेगा। इसके साथ ही बांध पर निगरानी के लिए टीम नियुक्त की गई है।
