विधिक सेवा,प्रकृति की रक्षा अभियान के तहत पौधारोपण

पानसेमल।शासकीय कन्या परिसर एवं बालिका छात्रावास,कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास आमदा में रविवार को फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति खेतिया अध्यक्ष एवं खेतिया न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना ने छात्राओं,स्टाफ एवं अधीक्षिका के साथ पौधारोपण किया।अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने तथा आमजनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है।खेतिया व्यवहार न्यायालय न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना ने जानकारी में बताया कि “विधिक सेवा,प्रकृति की रक्षा” केम्पनिंग के तहत दिनांक 15 जुलाई 2025 से दिनांक 15 सितंबर 2025 तक अलग अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है।न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना ने छात्रावास अधीक्षिका अनीता पटेल एवं श्रीमती वर्मा,श्रीमती पटेल से पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख हेतु आवश्यक चर्चा भी की तरह छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व बताए।इस दौरान नाजिर देवीलाल सावले,उप निरीक्षक जगदीशचंद्र भालसे,पी.एल.व्ही पिनु भोंसले, बसंत पाड़वी,छात्राएं उपस्थित रही।

Next Post

सडक़ों की गुणवत्ता जांचने गुना पहुंचे विशेषज्ञ मोबाइल लैब से हुई टेस्टिंग

Sun Sep 14 , 2025
गुना। शहर में डली सडक़ों की गुणवत्ता की जांच करने रविवार को नगरीय प्रशासन विभाग का विशेष दल गुना पहुंचा। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बनाई और सुधार की गई सडक़ों की मजबूती व मानकों का परीक्षण एक सप्ताह तक किया जाएगा। इस दौरान इंजीनियरों की टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों […]

You May Like