अंबेडकर की मूर्ति को लेकर जातिगत तनाव, छह सोशल मीडिया हैंडलर्स को नोटिस

ग्वालियर: हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जातिगत तनाव में बदलता जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष से बयानबाजी और चेतावनी दी जा रही है।

ग्वालियर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले छह सोशल मीडिया हैंडलर्स को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।ग्वालियर पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से खुद एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने इस तरह की पोस्ट करने वालों से दूर रहने और उनके तिरस्कार की अपील की है। साथ ही छह सोशल मीडिया हैंडलर्स को नोटिस की बात लिखी है।

Next Post

शिक्षक की संदिग्ध मौत पर श्री बागेश्वर धाम शिषय मंडल ने ज्ञापन सौंपा

Mon May 19 , 2025
दमोह:श्री बागेश्वर धाम शिशु मंडल द्वारा आज दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विगत दोनों सुनवाहा निवासी राजेश त्रिपाठी की आगजनी से मौत हो जाने पर घटना पर गंभीरता से कार्रवाई को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम दमोह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया. जहां सीएसपी अभिषेक तिवारी ने ज्ञापन लेकर […]

You May Like