मीनाक्षी का नामांकन खारिज होने के विरोध में सड़क पर उतरीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, लगाया लोकतंत्र के हनन का आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

प्रदर्शनकारियों ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

आंदोलन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लिंक रोड क्रमांक-1 स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान भाजपा और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन में फरजाना खान, संतोष कंसाना, महक राणा, अनीता शर्मा, राजकुमारी केवट, चंदा चौहान, यशोदा पांडे, नीतू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है और नामांकन निरस्त किए जाने के मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Next Post

माउंट किलिमंजारो फतह करने वाली इंस्पेक्टर दीपिका गौतम का सम्मान

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलता का परचम लहराने वाली मध्य प्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम का पुलिस मुख्यालय में सम्मान किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने उनसे सौजन्य भेंट कर इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे मध्य प्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों […]

You May Like