भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भी राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) में विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में जुड़ेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जीआईएस में उपस्थित रहेंगे।
शाम चार बजे डॉ यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जीआईएस के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। शाम को डॉ यादव भोपाल से इंदौर और उसके बाद देर रात उज्जैन जाएंगे।
