ग्वालियर: सिकंदर कंपू इमली नाका क्षेत्र से 14 वर्षीय मुस्कान व्यास सुबह 8 बजे घर से निकली और तभी से लापता है। सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा मुस्कान के स्कूल पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
परिजनों ने थाना कंपू में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और प्रशासन से बच्ची को जल्द खोजने की अपील की है। पुलिस ने मुस्कान की तलाश तेज कर दी है और स्थानीय लोगों से किसी भी सुराग की जानकारी तुरंत देने की अपील की है। यदि किसी को कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 918269750647 पर सूचना दी जा सकती है।
