मोदी ने खरना पूजा की शुभकामनाएँ दीं

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महापर्व छठ के खरना पूजा अवसर पर शुभकामनाएँ दीं है।

श्री मोदी ने आज ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा ‘आप सभी को महापर्व छठ की खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है। मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें।’

उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ छठी मइया के गीतों का एक वीडियो भी साझा किया हैं।

Next Post

शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,42,475 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun Oct 26 , 2025
मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) शेयर बाजार में पिछले सप्ताह रही तेजी के बीच बीएसई के शीर्ष 10 में शामिल सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 1,42,475 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य तीन कंपनियों का 63,016 करोड़ रुपये घट गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में […]

You May Like