कांग्रेस ने सिंगरौली में प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष किए नियुक्त

सिंगरौली: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के नवमनोनीत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले की सहमति से, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण की अध्यक्ष सरस्वती सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुमोदन उपरांत नियुक्तियां की गई हैं। आदेश डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ एवं विभाग, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किया गया है।
नियुक्त जिलाध्यक्षों में अरुण कुमार तिवारी (विधि विभाग), रामविलास प्रजापति (असंगठित श्रमिक विभाग), हरिहर केवट (झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ), अनिल धर द्विवेदी (सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ), जागेश्वर पाल (विमुक्त घुमक्कड़ प्रकोष्ठ), यादवेन्द्र सिंह (स्वतंत्रता सेनानी सम्मान परिवार प्रकोष्ठ), अबिकेश प्रताप सिंह (नगर निकाय), गोमती प्रसाद जायसवाल (तेंदूपत्ता लघु वनोपज), मार्कण्डेय सिंह (पूर्व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) तथा राजेन्द्र सिंह (खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ) शामिल हैं।
उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के संगठन महामंत्री संगठन सिंह चौहान ‘बबलू’ ने दी।

Next Post

कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा- मोदी

Sun Jul 26 , 2026
नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट […]

You May Like