आमला में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

बैतूल: आमला थाना क्षेत्र में सुबह सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना उपनगर बोड़खी स्थित बंधा रोड की है।पुलिस के अनुसार राहगीरों ने सुबह एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की पहचान भीमनगर निवासी गुरु शंकर (पिता बाबूराव बारमासे) के रूप में की।
थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे सड़क पर फिसलकर गिर गए होंगे।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Next Post

पुडुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष ए.वी. सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा

Sat Mar 28 , 2026
पुडुचेरी, 28 मार्च (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी नौ अप्रैल को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष ए.वी. सुब्रमण्यम ने शुक्रवार रात निजी कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए […]

You May Like