सनातन धर्म का अपमान करने वालों को गिरफ्तार करें, हिंदू महासभा मुख्यमंत्री को धिक्कार पत्र लिखेगी

ग्वालियर: हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज में की जिसमें भितरवार में 6 ,7 , 8 जून को हुए सम्मेलन में सनातन धर्म के देवी देवताओं को अपमानजनक तरीके से प्रस्तुति करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि 2 दिन के अंदर कार्रवाई कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो हिंदू महासभा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धिक्कार पत्र लिखेगी।

हिंदू महासभा ने कहा कि दंदरौआ धाम के महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज ने भितरवार में सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन जब मुख्यमंत्री डॉक्टर हनुमान जी के दरबार में थे तब दंदरौआ सरकार ने चुप्पी साध रखी थी। हिंदू महासभा ने सनातनियों से आग्रह किया है कि भाजपा की सरकार धोखेबाज सरकार है इससे सावधान रहें। मध्य प्रदेश की सरकार दिन प्रतिदिन कर्ज में मध्य प्रदेश को डूबोती जा रही है।

उन्होंने सवाल किया कि भितरवार में सनातनी देवी देवताओं का अपमान करने वालों पर कारवाई कब होगी। उन्होंने हिन्दू संगठनों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, संभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा , जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त शास्त्री, रामकिशन राठौर, हेमराज जाटव ,धर्मेंद्र बरेलिया, आनंद माहौर, राहुल गुप्ता, सूरज माहौर, रोहित जाटव ने चेतावनी दी है कि दो दिन में सनातन धर्म का मन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तो हिंदू महासभा मुख्यमंत्री को धिक्कार पत्र लिखेगी।

Next Post

बघेल समाज के कई नेता कांग्रेस में शामिल

Sun Jun 29 , 2025
ग्वालियर: आज बघेल समाज के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। नंदराम बघेल, सुबरन सिंह बघेल, जयदयाल बघेल, केदार सिंह बघेल, नरेश बघेल, विजय सिंह बघेल, हकीम बघेल, संजय सिंह बघेल एवं पवन सिंह बघेल ने ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी […]

You May Like

मनोरंजन