मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पांचवां शतक लगाकर इतिहास रचा, सचिन तेंदुलकर और रूसी मोदी की बराबरी करते हुए नाम दर्ज कराया।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए लाड ने नाबाद 102 रन की पारी खेली और एक ही सीजन में पाँच या उससे अधिक शतक बनाने वाले मुंबई के तीसरे बल्लेबाज बन गए।
इस उपलब्धि के साथ लाड का नाम उन खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक ही सीजन में लगातार पांच या उससे ज्यादा शतक लगाए। इससे पहले यह कारनामा केवल दो महान बल्लेबाजों के नाम दर्ज था। मुंबई के लिए रूसी मोदी ने 1944-45 और सचिन तेंदुलकर ने 1994-95 यह कारनामा कर चुके हैं। अब लाड ने इस प्रतिष्ठित क्लब में अपने नाम को जोड़ा।
