
बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटंगी, बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ कई बड़े कार्यों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 6,69,272 किसानों को ₹337.12 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने 244.52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 78 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर 3,500 युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह पहल किसानों और युवाओं के कल्याण के साथ-साथ जिले के समग्र विकास को गति देने के लिए की जा रही है।
