जबलपुर: मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद में नामांकन समिति-ए की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। जहां एसबीसी के वाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी, राजेश कुमार शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी उपस्थित रहे। नामांकन समिति के पदाधिकारियों ने नवीन नामांकन आवेदन फार्मों पर विचारोपरांत लगभग 600 नामांकन आवेदनों पर अपने हस्ताक्षर से पंजीयन कर मुहर लगाकर नये अधिवक्ताओं को नामांकित किया।
इसके साथ ही दो की सनद पुर्नबहाली कर मुहर लगाई गई।इस अवसर पर श्री सैनी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में नामांकन समिति ए की बैठक आयोजित की गई। नवीन अधिवक्ताओं के नामांकन किये गये। बैठक के दौरान परिषद के प्रेम सिंह भदौरिया एवं दिनेश नारायण पाठक भी उपस्थित थे।
जिनके द्वारा सभी नये अधिवक्ताओं को बधाई देते हुये विधि जगत में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बैठक के दौरान अधीक्षक लालमणि कुशवाहा, देवेन्द पाण्डेय, प्रणय खरे, अंकित सेन, सागर शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
