मनीष मल्होत्रा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस स्टेज5 प्रोडक्शन की पहली फिल्म गुस्ताख इश्क का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म पुराने दौर के सच्चे इश्क़, शायरी और ख्वाहिशों को एक बार फिर पर्दे पर लेकर आती है। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है और इसमें नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शरीब हाशमी अहम किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मनीष मल्होत्रा, उनके भाई दिनेश मल्होत्रा, निर्देशक विभु पुरी, संगीतकार विशाल भारद्वाज और फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रहे।

फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है, गीत गुलज़ार ने लिखे हैं, और इसमें अरिजीत सिह, शिल्पा राव, पापोन, जावेद अली, जज़ीम शर्मा और हिमानी कपूर जैसे मशहूर गायक अपनी आवाज़ दे रहे हैं

यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

भारत की ऑस्कर प्रविष्टि 'होमबाउंड' की न्यूयॉर्क में स्क्रीनिंग 'स्वप्निल अनुभव': करण जौहर

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) फिल्म निर्माता करण जौहर ने नीरज घेवान द्वारा निर्देशित भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि “होमबाउंड” की न्यूयॉर्क में स्क्रीनिंग को एक ‘स्वप्निल अनुभव’ करार देते हुये इसे फिल्म के सफ़र का “एक और उल्लेखनीय अध्याय” बताया है। करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर कार्यकारी निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेसे के […]

You May Like