कलाकारों ने नृत्य-नाटिका से दिखाई नर्मदा की यात्रा

बड़वाह।कंवर कॉलोनी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक नृत्य कलाकार संजय महाजन के निर्देशन में भव्य नृत्य-नाटिका “अमृतस्य नमेदा” का मंचन किया गया। ढाई घंटे तक चली इस प्रस्तुति में 40 कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नृत्य-नाटिका में नर्मदा नदी के जन्म से लेकर अमरकंटक से खंभात की खाड़ी तक की यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नर्मदा तट की संस्कृति, सभ्यता और प्रमुख नगरों की विशेषताओं को भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से दर्शाया। साथ ही उन्होंने नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद शिव स्तुति और विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियाँ हुईं। निमाड़ की प्रमुख परंपरा सांझा माता की झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसमें पूजा-पद्धति और सांस्कृतिक भावनाओं को सजीव किया गया।

 

लगभग एक घंटे की मुख्य प्रस्तुति में नर्मदा परिक्रमा, नर्मदा जयंती और परिक्रमा मार्ग के महत्वपूर्ण स्थलों का सुंदर चित्रण किया गया। पूरे पंडाल में “नर्मदे हर” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

 

समिति अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। डॉ. परेश विजयवर्गीय, आशीष अग्रवाल, विवेक भालके सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।

Next Post

खेलो एमपी यूथ गेम्स लगातार टलने से युवा खिलाड़ी हताश

Wed Sep 24 , 2025
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विक्रम चौधरी ने कहा कि लगातार टल रहे ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ से खिलाड़ी अनिश्चितता में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा खेल विभाग की लापरवाही और खेल संघों के आपसी झगड़े के कारण यह मेगा इवेंट तीसरी बार स्थगित हो गया है। चौधरी ने कहा कि […]

You May Like