खेलो एमपी यूथ गेम्स लगातार टलने से युवा खिलाड़ी हताश

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विक्रम चौधरी ने कहा कि लगातार टल रहे ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ से खिलाड़ी अनिश्चितता में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा खेल विभाग की लापरवाही और खेल संघों के आपसी झगड़े के कारण यह मेगा इवेंट तीसरी बार स्थगित हो गया है।

चौधरी ने कहा कि मार्च 2023 में पहली बार आयोजित हुए इस आयोजन की तिथियां बार-बार टकरा रही हैं और अब दिसंबर तक भी इसके होने की संभावना बेहद कम दिख रही है। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ी हतोत्साहित हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि खेल विभाग खिलाड़ियों और खेलों के भविष्य की जगह राजनीति में उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण प्रदेश के युवाओं का खेलों में भविष्य अधर में लटका हुआ है।

Next Post

चोपना क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान

Wed Sep 24 , 2025
बैतूल। चोपना और उसके आसपास के गांवों में बिना किसी पूर्व सूचना के अघोषित बिजली कटौती की घटनाएँ लगातार हो रही हैं। इससे आम जनता, पंचायत और अन्य संस्थाएं अपने कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पा रही हैं। स्थानीय लोग बिजली विभाग पर आरोप लगाते हैं कि वह अक्सर […]

You May Like